Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Secondary schools in Almora lack permanent heads; education system relies on acting principals.

Almora News: अल्मोड़ा के माध्यमिक विद्यालय मुखियाविहीन, प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे शिक्षा व्यवस्था

Fri, 20 Nov 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 20 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Secondary schools in Almora lack permanent heads; education system relies on acting principals.
अल्मोड़ा। जिले की माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था लंबे समय से प्रधानाचार्यों की कमी से जूझ रही है। दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जिला मुख्यालय के विद्यालयों तक स्थायी प्रधानाचार्य नहीं हैं। स्थिति यह है कि जिले के 260 हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में से केवल दो विद्यालयों में ही नियमित प्रधानाचार्य तैनात हैं। शेष 258 विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 166 इंटर कॉलेज और 94 हाईस्कूल संचालित हैं। इनमें लंबे समय से प्रधानाचार्यों की नियुक्ति नहीं होने के कारण प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे न केवल विद्यालयों के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि संबंधित शिक्षकों के मूल विषयों का शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, कई विद्यालयों में शिक्षकों की भी कमी बनी हुई है। इसकी भरपाई अतिथि शिक्षकों के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन

इस बदहाल व्यवस्था का सीधा असर हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। सरकारी स्कूलों की स्थिति को देखते हुए अभिभावक भी अपने बच्चों का प्रवेश निजी विद्यालयों में कराने को प्राथमिकता दे रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था सुधारने के सरकारी दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति में खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 से एलटी और प्रवक्ता संवर्ग से प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति नहीं हुई है। पदोन्नति प्रक्रिया ठप होने से विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियमित तैनाती नहीं हो पा रही है। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। और शासन स्तर पर कार्रवाई भी नजर नहीं आ रही है। प्रधानाचार्य के खाली पदों पर तैनाती नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों की सूचना शिक्षा निदेशालय को दी गई है। नियुक्ति शासन स्तर से ही संभव है। व्यवस्था के तहत विद्यालयों में कार्य किया जा रहा है।
- हरक राम कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed