फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SDM Ranikhet

महिला सशक्तीकरण पर विशेष फोकस करेंगी नई संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
SDM Ranikhet
अपूर्वा पांडेय - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसडीएम अभय प्रताप सिंह का पिथौरागढ़ स्थानांतरण होने के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा को यहां नियुक्ति मिली है। नई संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बतौर एसडीएम उनकी रानीखेत में यह पहली नियुक्ति है। सुबह दूनागिरि मंदिर में पूजा, अर्चना के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला। 2018 बैच की आईएएस अपूर्वा पांडेय ने दूसरे प्रयास में परीक्षा क्वालीफाई की। तब उनकी 39वीं रैंकिंग थी। इसके बाद वह ट्रेनिंग के दौरान डोईवाला में तहसीलदार, बीडीओ के पद पर तैनात रहीं। ऋषिकेश में उन्हें कोविड समन्वयक अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई।
विज्ञापन

अपूर्वा ने कहा कि फिलहाल कोविड नियंत्रण पर फोकस रहेगा। जनसमस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। महिला सशक्तीकरण और बाल स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सुधारने के प्रयास भी किए जाएंगे। नियमित रूप से कोर्ट के कार्य भी निपटाए जाएंगे। एसडीएम अपूर्वा के नाना पूर्व सैनिक पूर्णानंद पांडेय यहां सेना के म्यूजियम में क्यूरेटर थे। उनकी माता मीना पांडेय की शिक्षा यहीं रानीखेत में हुई। अब वह जीजीआईसी नैनीताल में रसायन विज्ञान की प्रवक्ता हैं, जबकि पिता केसी पांडेय पॉलीटेक्निक कोटाबाग में लेक्चरर हैं। भाई मनीष पांडेय पीएचडी कर रहे हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा की शिक्षा नैनीताल और हल्द्वानी से हुई। उन्होंने पंतनगर से बीटेक भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed