फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Scientist will become Chaukkutia's Sunita

वैज्ञानिक बनेगी चौखुटिया की सुनीता

Thu, 09 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 09 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Scientist will become Chaukkutia's Sunita
सुनीता - फोटो : अमर उजाला

 क्षेत्र की मेधावी छात्रा सुनीता आर्या वैज्ञानिक बनेंगी। जेएनयू दिल्ली से एमटेक कर रहीं सुनीता का चयन इसरो के लिए हुआ है। 

विज्ञापन

चौखुटिया अंतर्गत बरलगांव निवासी सुनीता आर्या पुत्री मोहन राम वैज्ञानिक बनेंगी। उनका चयन भारतीय विज्ञान अनुसंधान केंद्र (इसरो) के लिए हुआ है। सुनीता ने जूनियर तक की शिक्षा चौखुटिया के बोनाफाइड पब्लिक स्कूल में ग्रहण की। इंटर जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत से किया। बीटेक कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट से किया। वर्तमान में वह जेएनयू दिल्ली से एमटेक कर रही हैं। सुनीता ने बताया कि इसरो की कुल 44  सीटों के लिए लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार हुआ था जिसमें उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन


सुनीता ने दिल्ली से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि बचपन में उनका वैज्ञानिक बनने का कोई इरादा नही था, परंतु बाद में देश के लिए कुछ बड़ा करने की इच्छा के चलते उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान करने की ठान ली। इसी के चलते इसरो की राह पकड़ी है। कहा कि वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही बोनाफाइड स्कूल के शिक्षकों को देती हैं जिनके बताए मार्ग पर चलकर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed