फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   School sports in Ranikhet

जीआईसी भुजान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

Fri, 02 Sep 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 02 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
School sports in Ranikhet
रानीखेत में स्कूली खेलकूद - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीआईसी भुजान में जिला स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए पूर्व विधायक करन माहरा ने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल भी कॅरिअर संवारने के अच्छे माध्यम  हैं। उद्घाटन मुकाबले में हवालबाग की टीम ने सल्ट को मात दी।

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में ताड़ीखेत, स्याल्दे, सल्ट, धौलादेवी, चौखुटिया, हवलबाग, भिकियासैंण, द्वाराहाट ब्लॉकों की टीमें भाग ले रही हैं। बालक वर्ग के पहले मुकाबले में हवालबाग की टीम ने सल्ट की टीम को 29-23 अंकों से हराया। दूसरे मैच में स्याल्दे ने चौखुटिया को 22-10 से मात दी।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में स्याल्दे ने चौखुटिया को 27-14 अंकों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक करन माहरा ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी एचआर राजन ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में खेल ब्लॉक समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, डॉ. कैलाश सिंह डोलिया, नवीन लाल, गोविंद सिंह मेहरा, मिथिलेश्वर सिंह, चंदन सिंह, मानस सिंह, धन सिंह धौनी, हरि प्रकाश खाती, चंद्र राम, गेंदन लाल आदि सहयोग कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed