{"_id":"ecc793966631d382f5526f24f30f5bef","slug":"sbi-atm-closed-people-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई के एटीएम बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई के एटीएम बंद, लोग परेशान
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई के एटीएम सुविधा से अधिक परेशानी का सबब बन रहे हैं। क्षेत्र में एसबीआई के 14 एटीएम हैं, जिनमें से अधिकतर बंद हैं। जालली क्षेत्र में भी एटीएम बंद होने के कारण दूरदराज के ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एसबीआई ने तो सभी एटीएम अब ठेकेदारी प्रथा में दे दिए हैं, लेकिन इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भोगना पड़ रहा है। नगर में कई एटीएम दीपावली से ही बंद हैं। दिल्ली आदि शहरों से पर्व मनाने घर आने वाले उपभोक्ता भी इस बार ठगे रह गए। जिस कारण नगर के अधिकांश व्यापारियों के व्यवसाय पर भी इससे असर पड़ा।
विज्ञापन
जालली के पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिगपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि डेढ़ सप्ताह पहले जालली का एकमात्र एटीएम बंद हुआ, तबसे बैंक के लोग आजकल ठीक होने का दिलासा दे रहे हैं।
विज्ञापन
जालली से जुड़े गांव कई किमी की दूरी पर स्थित हैं। गांव से सामान लेने आने वाले ग्रामीण जब एटीएम पैसा निकालने जाते हैं तो ठगे से रह जाते हैं। इधर नगर में रोडवेज स्टेशन के समीप स्थित एटीएम और गांधी चौक स्थित एटीएम भी 16 दिनों से बंद हैं।