{"_id":"5759b6bd4f1c1b41359c5e71","slug":"sarvodaya-inter-college-jubilee-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वोदय इंटर कालेज जैंती में पुरस्कार वितरण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वोदय इंटर कालेज जैंती में पुरस्कार वितरण समारोह
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मेधावी की माता को पुरस्कृत करते स्पीकर कुंजवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि बेहतर भविष्य के लिए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी जरूरी है। कुंजवाल सर्वोदय इंटर कालेज जैंती में पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्कूल के 434 बच्चों को विधानसभा अध्यक्ष निधि से पांच-पांच सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की।
विज्ञापन
उन्होंने बच्चों से कड़ी मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। कुंजवाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। समारोह की अध्यक्षता अभिभावक संघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट और संचालन शिवराज बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह बोरा, ओखलकांडा के प्रमुख आनंद प्रकाश, महेंद्र मेर, प्रकाश वर्मा, माया बर्गली, मोहन सिंह धानक, जगत सिंह, चंदन सिंह, जीत सिंह, सुंदर जोशी, प्रताप राम, मोहन सिंह कुंजवाल आदि ने विचार रखे। समारोह में काफी संख्या में अभिवावक और शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन