फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora News: Sample for Short hair i had Cut Hair of Students said Teacher

Almora: शिक्षक ने कहा- छोटे बालों के नमूने के लिए काटे थे बच्चों के बाल, अभिभावकों को कोई आपत्ति नहीं

Sat, 10 Sep 2022 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2022 12:29 AM IST
सार

रस्वती शिशु मंदिर दन्या में हुई बैठक में अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को विद्यालय में कुछ बच्चों के बाल छोटे करने के मामले में अनावश्यक रूप से विद्यालय की छवि खराब करने की निंदा की।

विज्ञापन
Almora News: Sample for Short hair i had Cut Hair of Students said Teacher
बच्चे के बाल काटे - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अल्मोड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर दन्या में हुई अभिभावकों की बैठक में बच्चों के बाल काटने के मामले में संबंधित शिक्षक ने खेद जताया है। शिक्षक ने कहा कि छोटे बालों का नमूना प्रदर्शित करने के लिए ही उन्होंने कुछ बच्चों के बाल काटे थे, इसके पीछे कोई द्वेष नहीं है। अभिभावकों ने विद्यालय की छवि खराब करने पर रोष जताया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर दन्या में हुई बैठक में अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को विद्यालय में कुछ बच्चों के बाल छोटे करने के मामले में अनावश्यक रूप से विद्यालय की छवि खराब करने की निंदा की। बैठक में बच्चों के बाल काटने वाले शिक्षक ने बताया कि बच्चों को बार-बार बाल छोटे करने की हिदायत देने के बाद भी जब वह बाल काट कर नहीं आए तो उन्होंने छोटे बालों का नमूना प्रदर्शित करने के लिए कुछ बच्चों के बाल काट दिए।
विज्ञापन


शिक्षक ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था लेकिन मेरी भावना द्वेषपूर्ण और बच्चों को अपमानित करने की नहीं थी। यह बात मैने अभिभावकों को फोन पर भी बता दी थी। शिक्षक ने कहा कि यदि बच्चों के बाल काटने से किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो खेद व्यक्त करता हूं। अभिभावकों ने एक मत से विद्यालय के विकास के लिए भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने पर जोर दिया गया। अभिभावकों ने विद्यालय की छवि खराब करने पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक केशर सिंह चम्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सतीश पंत, राकेश गुरुरानी, आनंद पांडे, सुरेश जोशी, अंकित पांडे, गुड्डू सिंह, हेमंत, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश पंत, पूर्व प्रधान डीके जोशी, बबीता गुरुरानी, कमला देवी आदि थे।

बच्चे बाल बड़े रखकर स्कूल आ रहे थे। शिक्षक ने बच्चों को डेमो देने के लिए ही बाल काटे थे। किसी भी अभिभावक को इस संबंध में कोई आपत्ति नहीं है।
मोहन चंद्र पंत, प्रभारी प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed