फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Salt by-election: Voting today, preparations complete

सल्ट उपचुनाव : मतदान आज, तैयारियां पूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Salt by-election: Voting today, preparations complete
जीआईसी भिकियासैंण पोलिंग पार्टियों के रवाना होते समय मौजूद डीएम नितिन भदौरिया, एसएसपी पंकज भट्ट - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राज्य सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद हो रहे सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों का काफी कुछ दांव पर लगा है। यहां आज क्षेत्र के 95 हजार से ज्यादा मतदाता सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से महेश जीना, कांग्रेस की ओर से गंगा पंचोली, सर्वजन स्वराज पार्टी से शिव रावत, उक्रांद समर्थित पान सिंह, पीपीई डेमोक्रेटिव से नंद किशोर, उपपा से जगदीश चंद्र और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पर मुख्यत: टक्कर भाजपा और कांग्रेस में ही है। साथ ही सीएम तीरथ सिंह रावत और पूर्व सीएम हरीश रावत की साख भी दांव पर लगी हुई है। अगर भाजपा यह चुनाव जीतती है तो तीरथ के नेतृत्व पर भी मुहर लग जाएगी और अगर ऐसा कुछ होता है जो भाजपा के हक में नहीं होगा तो भाजपा के लिए परेशानी खड़ा करने वाला होगा। वहीं, कांग्रेस की ओर से हरीश रावत गुट की गंगा पंचोली मैदान में हैं। हरीश रावत ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। अगर गंगा जीत गईं तो यह पार्टी में हरीश रावत खेमेे के लिए अच्छी खबर होगी। इनके अलावा, उक्रांद निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दे रही है। तो अन्य भी चार उम्मीदवार खड़े हुए हैं। शुक्रवार को प्रत्याशियों ने डोर टू डोर प्रचार किया और फोन से भी मतदाताओं से संपर्क किया। इधर संगठन के तौर पर भाजपा ज्यादा से मजबूती से चुनाव लड़ी है वहीं गंगा पंचोली ने चुनाव को स्थानीय बनाम बाहरी के तौर पर मुद्दा उछाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed