फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Salt by-election: EVMs deteriorate at seven booths

सल्ट उपचुनाव : सात बूथों पर ईवीएम हुईं खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Salt by-election: EVMs deteriorate at seven booths
बूथों का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन भदौरिया और एसएसपी पंकज भट्ट। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा उपचुनाव में सात बूथों पर ईवीएम खराब हो गईं। उनकी जगह नई ईवीएम को लाया गया। इस दौरान इन बूथों पर मतदाता वोट देने के इंतजार में खड़े रहे।
विज्ञापन

सुबह सात बजे के पहले से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी। लोगों की कतारें बन गईं लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर सुबह मतदान शुरू होने से पहले जांच के दौरान ही ईवीएम मशीन खराब हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी परेशानी में आ गए। बाद में अधिकारियों को पता चला कि कुल सात बूथों इनलू, हरड़ा तड़ियाल, अजोली, महरौली मल्ली, गड़कोट, लहेड़ा और देघाट गोलना में सुबह ही मशीनों में दिक्कत आ गई। आरओ राहुल साह ने बताया कि मशीनों का पूरी तरह खराब होना तो नहीं कहा जा सकता। कहीं बटन नहीं दब रहा था तो कहीं इसी तरह की छोटी परेशानियां थीं। बताया कि खराब मशीनों को तुरंत ही बदल दिया गया और मतदान प्रक्रिया शुरू करवा दी गई। उन्होंने बताया कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद कहीं भी ईवीएम खराब नहीं हुई है।
विज्ञापन

अजोली को छोड़कर बाकी के छह बूथों पर आधे घंटे में दूसरी ईवीएम की व्यवस्था करके मतदान शुरू करवा दिया गया था, लेकिन अजोली में करीब तीन घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। दूसरी मशीन लगाने के बाद ही मतदान शुरू हो सका। मतदान शुरू होने तक मतदाता कतार में खड़े होकर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed