{"_id":"6028188d8ebc3ee96731c277","slug":"rural-troubled-by-leopard-terror-almora-news-hld414695156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुओं के आतंक से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुओं के आतंक से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
भतरौंजखान/भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। भतरौंजखान क्षेत्र में काफी समय से तेंदुए का आतंक बना हुआ है, शाम होते ही तेंदुआ आबादी क्षेत्रों में घुस जा रहा है, जिससे लोग भयभीत हैं। शनिवार की रात्रि निकटवर्ती खीला गांव में शंकर पुरी के गौशाले को तोड़कर तेंदुआ अंदर घुस गया और बछिया पर हमला कर दिया। इसका आभास होने पर कुत्ते ने भौंकना शुरू किया, जिससे घर में उपस्थित लोग जाग गए।
जब दरवाजा खोला तो तेंदुआ बछिया को गौशाले से बाहर खींच रहा था। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ बछिया को छोड़कर थोड़ी दूर बैठ गया। करीब तीन घंटे तक घर के लोग गौशाले के पास ही रहे फिर भी तेंदुआ वहां से नहीं गया। आसपास के लोगों को भी फोन पर इसकी जानकारी दी गई। मौके पर कुछ और लोग इकट्ठे हो गए तब जाकर तेंदुआ वहां से जंगल की तरफ भाग गया। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इधर भिकियासैंण के गांवों में भी लोग तेंदुए से परेशान हैं।
तहसील क्षेत्र में मझेड़ा के बिनोली और मझेड़ा गांवों में तेंदुए का आंतक बना हुआ है। अब तक राधा देवी की चार बकरियां, तेजपाल सिंह की पांच, दलीपसिंह की चार बकरियां तेंदुआ मार चुका है। साथ ही फकीर सिंह का कुत्ता और देवीराम के बैल को अधमरा कर चुका है। वन पंचायत सरपंच शंभू सिंह जीना ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। जिससे वन विभाग ने संभावित ठिकाने पर पिंजरा लगा दिया है।