फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rural flare-ups on low cost asphalt on farming

खेती मार्ग पर घटिया डामर से ग्रामीण भड़के

Thu, 13 Apr 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 13 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Rural flare-ups on low cost asphalt on farming
बाराकूना में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

 धौलादेवी-खेती सड़क के घटिया डामरीकरण का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के लोगों ने बाराकूना में प्रदर्शन किया। अपराह्न बाद पहुंचे लोनिवि एडीबी निर्माण खंड-दो के सहायक अभियंता का आधा घंटे तक घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मानक के मुताबिक सड़क में दोबारा डामरीकरण करने की मांग की। अधिकारियों से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन


लोनिवि एडीबी निर्माण खंड-दो द्वारा धौलादेवी ब्लॉक में धौलादेवी-खेती सड़क में डामरीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का आरोप था कि संबंधित ठेकेदार द्वारा मार्ग में गुणवत्ताविहीन डामरीकरण किया जा रहा है। क्षेत्र के लोग इस संबंध में पूर्व में विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करा चुके थे। क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीणों ने बाराकूना में जोरदार प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य बाधित कर दिया। जिला मुख्यालय से बाराकूना अपराह्न दो बजे पहुंचे एडीबी के सहायक अभियंता प्रकाश सिंह रौतेला का ग्रामीणों ने घेराव किया। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस और पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग और ठेकेदार जनता के पैसे का दुरुपयोग कर सड़क में घटिया डामर कर रहे हैं। उन्होंने जबरदस्त नारेबाजी भी की। अधिकारियों से जब सड़क का डामर उखाड़कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण करने का आश्वासन मिला तो ग्रामीण मान गए और उन्होंने घेराव और जाम समाप्त किया। लोगों ने चेताया कि यदि सड़क में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया तो पुन: आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर लोनिवि एडीबी खंड के अधिशासी अभियंता अनिल पांगती ने बताया कि गुणवत्ता विहीन डामर को उखाड़ने के निर्देश उन्होंने बुधवार को ही जारी कर दिए थे। सड़क में किए गए डामर को उखड़वाने के लिए आज सहायक अभियंता प्रकाश सिंह रौतेला को मौके पर  भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed