फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ruckus in Uttrakhand ex-servicemen league

उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग में दोफाड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
ruckus in Uttrakhand ex-servicemen league
अल्मोड़ा(राजेंद्र धानक)। करीब 50 साल पुरानी उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग में दोफाड़ हो गए हैं। लीग के चुनाव होने के कुछ घंटे बाद ही असंतुष्ट एक गुट ने पदाधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद नाम से अलग संगठन बना लिया है। धारानौला में परिषद का कार्यालय भी खोल लिया है। दोनों संगठन शुक्रवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में 554 सदस्यों में से 104 ने मतदान किया। इनमें सूबेदार (सेवानिवृत्त) राजेंद्र सिंह शाही 56 वोट पाकर अध्यक्ष चुने गए, जबकि सूबेदार (सेवानिवृत्त) आनंद सिंह बोरा और सूबेदार (सेवानिवृत्त) रविकमल जोशी को हार का सामना करना पड़ा। बोरा को 38, जबकि जोशी को दस वोट मिले।
विज्ञापन

चुनाव के बाद पूर्व सैनिकों में मतभेद खुलकर सामने आ गए। कुछ घंटे बाद ही सूबेदार (सेवानिवृत्त) आनंद सिंह बोरा, पूर्व सैनिक लीग के पूर्व जिलाध्यक्ष पीजी गोस्वामी और अन्य ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद नाम से अलग संगठन बना लिया। सूबेदार (सेवानिवृत्त) आनंद सिंह बोरा के धारानौला स्थित आवास पर परिषद का कार्यालय खोला गया है। छह अगस्त को कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोनों संगठन में सदस्यों को अपने-अपने गुटों में शामिल करने के लिए खींचतान होने लगी है, जबकि पूर्व सैनिक लीग ने साफ कहा है कि जो लोग अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद में जाएंगे, उन्हें लीग की सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाएगा।
पूर्व सैनिक लीग के कुछ सदस्यों ने अलग संगठन बनाया है। लीग के उच्चाधिकारियों की सलाह के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। पद के लिए लोगों की अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं। लीग की प्रतिष्ठा को यदि ठेस पहुंची तो न्यायालय की शरण में जाने से भी नहीं चूकेंगे। दूसरे संगठन में शामिल होने वाले सदस्यों को पूर्व सैनिक लीग की सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाएगा। - राजेंद्र सिंह शाही, जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक लीग अल्मोड़ा।

पूर्व सैनिकों की ऐसी कई ज्वलंत समस्याएं हैं, जिनका पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी समाधान नहीं करा पाए। कई पूर्व सैनिकों की समस्याएं तस की तस हैं। ऐसे में हमने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद नाम से नया संगठन बना लिया है। धारानौला में कार्यालय खोला गया है। शुक्रवार को संगठन की कार्यकारिणी का विधिवत गठन करेंगे। -पीजी गोस्वामी, सैनिक लीग के पूर्व जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed