फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ruckus in the crematorium regarding cremation

Almora News: शवदाह को लेकर श्मशान घाट में बवाल

Thu, 25 Jan 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in the crematorium regarding cremation
रानीखेत के नगरपालिका चिलियानौला में बैठक करते प्रभारी तहसीलदार हेमंत माहरा और ग्रामीण। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगरपालिका चिलियानौला के वार्ड नंबर सात स्थित शमशान घाट में शवदाह को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। एक पक्ष यहां शवदाह न करने की बात तो दूसरा पक्ष पुश्तैनी शवहाद स्थल होने की बात पर अड़ गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रभारी तहसीलदार हेमंत माहरा ने किसी तरह मामले को शांत किया।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह नगर के चिलियानौला निवासी एक वृद्धा का निधन हो गया था। परिजन शवदाह की तैयारी के लिए नगरपालिका चिलियानौला के वार्ड नंबर सात में बोरा समुदाय के पुश्तैनी श्मशान घाट पहुंचे। लोगों को शवदाह की तैयारी करते देख आदर्श कालोनी के लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने यहां शवदाह का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ठीक ऊपर से कालोनी है। ऐसे में यहां शवदाह नहीं किया जा सकता है। वहीं शवदाह की तैयारी कर रहे लोगों का कहना था कि वह बोरा समुदाय का पुश्तैनी श्मशान घाट है। वृद्धा ने भी इसी श्मशान घाट में अंत्येष्ठि करने की इच्छा जताई है। विरोध कर रहे लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और शवदाह रोकने की मांग की। सूचना के बाद प्रभारी तहसीलदार हेमंत माहरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस बार शवदाह कर भविष्य में इस पर रोक लगाने की बात कही, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक कुमार सोनू, पूर्व प्रधान गणेश कुवार्बी, सतीश नेगी, नवीन बोरा, एलएस जीना, भुवन पाठक बंशीधर मठपाल, प्रताप सिंह कुवार्बी, अरुण रावत आदि मौज़ूद रहे। संवाद
विज्ञापन





कोट
मामले में समझौता हो गया है। वृद्धा का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले का उचित हल निकालने के लिए भविष्य में दोनों पक्षों के साथ बैठक होगी।

- हेमंत माहरा, प्रभारी तहसीलदार, रानीखेत।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed