फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rs 19.97 lakh released for Ranidhara road

रानीधारा सड़क के 19.97 लाख रुपये जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rs 19.97 lakh released for Ranidhara road
अल्मोड़ा। नगर के खस्ताहाल एडम्स धार के तूनी (रानीधारा) सड़क के दिन बहुरने की उम्मीद जग गई है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क सुधारीकरण के लिए अनटाइड फंड से 19.97 लाख रुपये जारी कर दिए है। उन्होंने प्रांतीय खंड के ईई को रानीधारा मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए जारी राशि का सदुपयोग कर तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खस्ताहाल रानीधारा मोटर मार्ग को लेकर अमर उजाला समाचार में सात जून के अंक में ‘एडम्स धार के तूनी मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। रानीधारा मार्ग कई मोहल्लों को जोड़ता है। पिछले पांच सालों से सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से मार्ग खस्ताहाल हो गया है। रानीधारा के लोगों ने गत दिनों डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात कर मार्ग के सुधारीकरण का अनुरोध किया था। इस पर डीएम ने अनटाइड फंड से 19.97 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। उन्होंने प्रांतीय खंड के ईई को रानीधारा मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए जारी राशि का सदुपयोग कर तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रो. अरुणा पंत, हादिम अंसारी, वृंदा जोशी, मथुरा दत्त पांडे आदि ने डीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन

धौलादेवी, भैंसियाछाना और लमगड़ा ब्लाक की बिजली अव्यवस्था होगी दूर
अल्मोड़ा। विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा डिवीजन के अंतर्गत धौलादेवी, भैंसियाछाना और लमगड़ा विकासखंड के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। तोली, दन्यां और भैंसियाछाना सब स्टेशन के लिए विद्युत विभाग 33 केवी की एक और वैकल्पिक बिजली लाइन बिछाएगा। इसके लिए शासन ने 48.30 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोली सब स्टेशन से धौलादेवी ब्लाक के आधे गांवों के अलावा भैंसियाछाना ब्लॉक के गांवों, दन्यां सब स्टेशन से धौलादेवी ब्लॉक के शेष गांवों, और लमगड़ा सब स्टेशन से विकासखंड के गांवों के लिए बिजली आपूर्ति होती है। अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित बिजली घर से तोली, दन्यां और लमगड़ा सब स्टेशन के लिए 33 केवी की बिजली लाइन बनी है। अल्मोड़ा से इन सब स्टेशनों को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइनें जंगलों से होते हुए गुजरती हैं। बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण इन सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और संबंधित क्षेत्रों के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है।

पूर्व में अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ को भी बिजली आपूर्ति होती थी। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर बड़े-बड़े टावर लगे हुए थे, जिनसे 66 केवी की बिजली लाइन से पिथौरागढ़ को बिजली की आपूर्ति की जाती थी लेकिन अब धौलादेवी गंगा परियोजना से उत्पादन शुरू होने के बाद अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ को बिजली नहीं होती है। ऐसी स्थिति में यह बिजली के बड़े-बड़े टावर निष्प्रयोज्य हो गए हैं। जिसके बाद विद्युत वितरण खंड ने इन निष्प्रयोज्य पड़े बिजली टावरों से तोली, दन्यां और लमगड़ा सब स्टेशनों के लिए बिजली आपूर्ति के लिए 33 केवी की एक और वैकल्पिक लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। विद्युत वितरण खंड के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति देकर 48.30 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं। जल्द ही लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। इन सब स्टेशनों के लिए वैकल्पिक लाइन भी बिछने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed