फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rotten Egg Supplied in Aganbari

गर्भवती महिलाओं और नौनीहालों को सड़े अंडों से कैसे मिलेगा पोषण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rotten Egg Supplied in Aganbari
अल्मोड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचे सड़े अंडे। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के खत्याड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को सड़े अंडों की खेप पहुंचने से खलबली मच गई। सूचना पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर ने अंडों की जांच करने के बाद उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों में आपूर्ति करने से रोक दिया। मामले में विभागीय अधिकारियों ने अंडे सप्लाई करने वाली फर्म से संपर्क कर अंडों को बदलने के लिए कहा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और तीन से छह साल के बच्चों को पोषण के लिए अंडे वितरण करने का प्रावधान है। नियमानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सप्ताह में दो और माह में आठ अंडे दिए जाते हैं। शनिवार के अल्मोड़ा जिले के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खत्याड़ी आंगनबाड़ी केंद्र पर भी अंडों की भारी खेप पहुंची। सूचना पर विभिन्न केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जब अपने केंद्र के लिए अंडे लेने वहां पहुंची तो उन्हें अधिकांश अंडे सड़े मिले। कुछ अंडों में कीड़े पड़े थे तो कुछ अंडे काफी बदबू मार रहे थे। कुछ अंडे खाली थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभाग को मामले की सूचना दी। सूचना पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर ने अंडों की जांच करने के बाद उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों में आपूर्ति करने से रोक दिया। मामले में विभागीय अधिकारियों ने अंडे सप्लाई करने वाली फर्म से संपर्क कर अंडों को बदलने के लिए कहा है।
विज्ञापन

खत्याड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी केंद्रों को आपूर्ति किए जाने के लिए अंडों की खेप पहुंची थी। सुपरवाइजर की जांच में कई अंडे खराब पाए गए, इन्हें केंद्रों को आपूर्ति करने से रोक दिया गया है। अंडे के आपूर्तिकर्ता से अंडे बदलने के लिए कहा गया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीतांबर प्रसाद, डीपीओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed