फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Role of the Kumbhana played by Madilla in Maci

मासी में मदिला ने निभाई कुंभकरण की भूमिका

Fri, 02 Nov 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 02 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Role of the Kumbhana played by Madilla in Maci
मासी की रामलीला में कुंभकरण की भूमिका में कांता रावत। - फोटो : अमर उजाला
मासी में दिन मे हो रही रामलीला में ग्राम पंचायत चौना की पूर्व प्रधान कांता रावत ने स्वेच्छा से कुंभकरण जैसे पात्र का चुनौतीपूर्ण अभिनय करने का निर्णय लिया। महिला द्वारा कुंभकरण का किरदार निभाने की चर्चाओं के चलते ही मासी में बृहस्पतिवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बड़ी उत्सुकता से उनका अभिनय देखा।
विज्ञापन


 रामलीलाओं में आम तौर पर राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न के साथ ही कैकेई, कौशल्या, सुमित्रा, सुनैना, मंदोदरी और मंथरा सहित तमाम महिला पात्रों के किरदार महिलाओं द्वारा निभाना आम बात हो गई है। परंतु महिला द्वारा कुंभकरण जैसा एकदम विपरीत अभिनय करना एक बड़ी बात है।  
विज्ञापन


महिला द्वारा कुंभकरण का अभिनय करने की चर्चाओं के बीच मासी में बृहस्पतिवार को हुई रामलीला में खासी भीड़ रही। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कांता रावत ने खुद ही कुंभकरण का अभिनय करने की इच्छा व्यक्त की थी। जिसे पूरी कमेटी ने सहर्ष स्वीकार किया। उनका अभिनय भी बहुत अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed