फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Roadways Union Ranikhet

वेतन भुगतान को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने धरने के दौरान भरी हुंकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Roadways Union Ranikhet
रानीखेत में धरना देते रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वेतन का भुगतान करने सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो गया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने यहां डिपो कार्यालय परिसर में एक दिनी धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पांच माह से वेतन न मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को भारी आर्थिक दिक्कतें हो रही हैं। वेतन तो दूर की बात कर्मचारियों के तमाम भत्तों में कटौती की जा रही है। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर निगम प्रशासन कतई गंभीर नहीं है। 28 अक्तूबर को निगम मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को पूर्ण सफल बनाने पर सहमति बनी। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी। शाखा उपाध्यक्ष शंकर दत्त जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लाल सिंह फर्त्याल, पूरन सिंह कोरंगा, भारत प्रकाश, राजेंद्र सिंह अधिकारी, गिरधर सिंह, मोहन सिंह मेहरा, मनोहर रावत, अमित मेहरा, आनंद सिंह अधिकारी, नंदन सिंह, हरीश बुधानी, हरीश जोशी, रमा आर्या, पदमा देवी, रमा पांडे, प्रमोद कुमार जोशी, अमरपाल सिंह, विपिन तिवाड़ी, हीरा सिंह देव, भुवन शर्मा, दर्शन भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed