फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Roadways Employees Protested

रोडवेज कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Roadways Employees Protested
अल्मोडा में वेतन की मांग पर प्रदर्शन करते परिवहन निगम कर्मचारी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/रानीखेत। दो माह के वेतन भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार को भी दो घंटा कार्य बहिष्कार कर रोडवेज कार्यशाला में प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री राम दत्त पपनै, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश नेगी, हरीश पांडे, रमेश जोशी, भुवन राम, राजकुमार, प्रदीप टम्टा आदि थे।
विज्ञापन

इधर, रानीखेत में रोडवेज कर्मचारियों ने यहां डिपो परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिकी प्रभावित हो रही है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले प्रदर्शन में तमाम कर्मचारी लामबंद हुए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र वेतन नहीं मिला तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि रोडवेज कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन के लिए कई बार निगम प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र वेतन नहीं दिया गया तो एक घंटे के कार्य बहिष्कार को वृहद आंदोलन के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा। यहां मनोहर सिंह रावत, लाल सिंह फर्त्याल, हीरा सिंह देव, लोकपाल सिंह, विपिन तिवारी, पंकज तिवारी, सुनील परिहार, बृजमोहन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed