{"_id":"67f026edee229cd5df029aff","slug":"roadways-driver-booked-ranikhet-news-c-232-1-alm1005-126380-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रोडवेज बस में छात्र की मौत के मामले में चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रोडवेज बस में छात्र की मौत के मामले में चालक पर केस दर्ज
Sat, 05 Apr 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रोडवेज बस में सफर के दौरान हुए हादसे में 21 वर्षीय छात्र रोहित रावत की मौत के मामले में चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। मृतक के पिता ने तहरीर दी थी। रोहित के शव को पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंपा गया।
बृहस्पतिवार को परिवहन निगम की बस में बैठकर प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे छात्र रोहित रावत को निकटवर्ती पन्याली के पास सफर के दौरान उल्टी आने लगी। उसने उल्टी करने के लिए बस की खिड़की से सिर बाहर निकाला।
एक मोड़ पर बस के जोरदार झटके से उसका सिर शीशे और बस में लगे लोहे के एंगल से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रोहित के पिता दान सिंह रावत, निवासी ग्राम मल्ला लखोरा (मतखानी), स्याल्दे ने तहरीर दी। इसमें बताया कि बृहस्पतिवार को देहरादून जा रही परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07 टीए 4243 को चालक तेज गति और लापरवाही से चला रहा था।
लापरवाही में जोर का झटका लगने से उनके बेटे के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद रानीखेत थाने में चालक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।