{"_id":"5a622d574f1c1b7e268b546e","slug":"roadways-bus-route-to-reset-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बस का रूट बदलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बस का रूट बदलने का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया के पंडुवाखाल में गैरसैंण व देहरादून वाली बस का रूट बदलने के विरोध में परिवहन निगम का पुतला फूंकते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम ने गैरसैंण-दिल्ली, द्वाराहाट-देहरादून वाली रोडवेज की बस का रूट बदल दिया है। इससे कई ग्राम पंचायतों में रोष फैल गया है। व्यापार संघ ने शुक्रवार को इसके विरोध में रामपुर में परिवहन निगम का पुतला फूंका तो पंडुवाखाल में भी ग्रामीणों ने विरोध, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली-गैरसैंण तथा द्वाराहाट-देहरादून की रोडवेज की बस वाया पंडुवाखाल, रामपुर संचालित हो रही थी। इस बीच बस को वाया माईथान, खंसर कर दिया गया है जबकि पंडुवाखाल, रामपुर के ग्रामीणों ने वाया खंसर घाटी के लिए दूसरी बस के संचालन का सुझाव दिया। कहा जा रहा है कि देहरादून मुख्यालय से मिले निर्देशों के परिपालन में रूट बदला गया है। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि एक सांसद ने नए रूट में कोई गांव गोद लिया है।
विज्ञापन
उस गांव को देहरादून, दिल्ली से जोड़ने के लिए रूट में बदलाव किया गया है। पुतला फूंकने वालों में रामपुर व्यापार संघ अध्यक्ष प्रकाश रावत, राजेश चंद्र, पान सिंह ढौंडी, सुरेश आर्या, दिनश आर्या, विपिन नैलवाल, सुरेंद्र रावत, किशनानंद जोशी, नारायण गिरी, कुंदन महरा, ध्यान सिंह ढौड़ी, सुनील जोशी आदि थे।
विज्ञापन
उधर, पंडुवाखाल में हुई व्यापारियों, ग्रामीणों की संयुक्त बैठक में दोनों बसों का रूट बदले जाने पर रोष जताते हुए परिवहन निगम का पुतला फूंका गया। लोगों ने नारेबाजी भी की। इनमें किरन नेगी, भुवन जोशी, भोला दत्त जोशी, राम सिंह नेगी, राजू रावत, गोविंद परसारा, बलपा देवी, पूरन संगेला, मदन नेगी, नरेंद्र नेगी, बाग सिंह, किरन नेगी आदि थे।