फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Roadways bus broke down midway on NH at almora

Uttarakhand: एनएच पर बीच रास्ते में खराब हुई रोडवेज की बस, इस वजह से आई दिक्कत; यात्रियों में मची चीख पुकार

Wed, 23 Oct 2024 07:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Oct 2024 07:46 PM IST
सार

हल्द्वानी से अल्मोड़ा को चली रोडवेज की बस अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्द्वानी से महज 10 किमी दूर दोगांव के पास इंजन ओवरहीट होने से बीच सड़क पर खराब हो गई। इस दौरान बस पलटने से बाल-बाल बच गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
Roadways bus broke down midway on NH at almora
अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गांव के पास खराब हुई रोडवेज की बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी से अल्मोड़ा को चली रोडवेज की बस अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्द्वानी से महज 10 किमी दूर दोगांव के पास इंजन ओवरहीट होने से बीच सड़क पर खराब हो गई। इस दौरान बस पलटने से बाल-बाल बच गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बाद में मौके पर दूसरी बस भेजकर यात्रियों को रवाना किया गया।

विज्ञापन

रोडवेज डिपो अल्मोड़ा की बस (यूके-07पीए 2803) बुधवार को दिन के 1.40 बजे हल्द्वानी से अल्मोड़ा को रवाना हुई। हल्द्वानी से करीब 10 किमी दूर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोगांव के पास बस का इंजन ओवरहीट होने से बीच सड़क में बस खराब हो गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार सभी 25 यात्री बस रुकते ही बाहर निकल आए। बस खराब होने की सूचना मिलने पर अल्मोड़ा डिपो की हल्द्वानी में मौजूद दूसरी बस को मौके पर भेजकर यात्रियों को गंतव्य को रवाना किया गया। चालक ने बस को ठीक करने का काफी प्रयास किया लेकिन बस ठीक नहीं है। चालक बस को हल्द्वानी स्थित डिपो कार्यशाला में ले गया है।

विज्ञापन

यात्रियों का भरोसा तोड़ रही रोडवेज बस, पता नहीं किस मोड़ पर दे जाए दगा
यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा का दावा करने वाला उत्तराखंड परिवहन निगम के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। रोडवेज की खटारा बसें सफर के दौरान यात्रियों को आराम कम बल्कि दर्द अधिक दे रही हैं। सफर के दौरान रास्ते में कभी भी बस खराब हो जाती है। कई बार धक्के लगाकर बस स्टार्ट होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो से लखनऊ, गुरुग्राम, दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़ समेत विभिन्न रूटों पर 14 सेवाओं का संचालन किया जाता है। रोडवेज की बसों की हालत बेहतर नहीं है। कल पुर्जे मार्ग में कभी भी खराब हो जाते हैं। इसकी तस्दीक आंकडे़ कर रहे हैं। 28 जुलाई को हरिद्वार से अल्मोड़ा रही बस चौघानपाटा में बीच सड़क पर खराब हो गई थी। इसके बाद 30 अगस्त को अल्मोड़ा-मासी बस करबला में खराब हो गई थीं। 20 सितंबर को कार्यशाला से रवाना हुई रोडवेज की मासी बस करबला के पास पानी छोड़ने लगी थी। चालक ने जैसे तैसे बस ठीक की। स्टेशन पहुंचने पर बस का गैस किट फट गया। इसके करीब एक पखवाड़े बाद बागेश्वर डिपो की बरेली से बागेश्वर जा रही बस अल्मोड़ा के चौघानपाटा में बीच सड़क पर खराब हो गई थी। एक अक्तूबर को रोडवेज वर्कशॉप से स्टेशन आ रही अल्मोड़ा-चंडीगढ़ बस संख्या यूके-07-पीए-2802 का माल रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के समीप प्रेशर पाइप फट गया। बस जैसे तैसे स्टेशन पहुंची तो वहां फिर खराब हो गई।

ओवरहीट होने से बस में तकनीकी फाल्ट आ गया था। हल्द्वानी से अल्मोड़ा डिपो की दूसरी बस को मौके पर भेजा गया। सभी यात्री इस बस से अल्मोड़ा पहुंचे।
-सुरेश नेगी, फोरमैन रोडवेज डिपो अल्मोड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed