फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   roadways betalghat service stopped form 1 month, passengers struggling

Almora News: रोडवेज की बेतालघाट सेवा एक महीने से ठप, यात्री परेशान

Fri, 09 Aug 2024 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 09 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
roadways betalghat service stopped form 1 month, passengers struggling
अल्मोड़ा। रोडवेज की बेतालघाट सेवा का संचालन एक माह से अधिक समय से ठप पड़ा है। यात्रियों को बस के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। टैक्सी चालक भी आधे रास्ते तक सवारी नहीं ले जाते हैं जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


माल रोड स्थित रोडवेज स्टेशन से बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन होता है, लेकिन चालकों की कमी के कारण बीते एक माह से भी अधिक समय से ये सेवा ठप है। बस न चलने से बेतालघाट और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बस सेवा का अल्मोड़ा के साथ ही बेतालघाट क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल रहा था लेकिन बस न चलने से उनके लिए सफर दुश्वार हो गया है। टैक्सी चालक भी आधे रास्ते बेतालघाट तक सवारी नहीं बैठाते हैं। रोडवेज बस न चलने से कई यात्री केमू स्टेशन में बसों का इंतजार करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

यात्री बोले
मनोज टम्टा, अल्मोड़ा ने कहा कि बस न चलने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। बेतालघाट सेवा का संचालन शीघ्र किया जाए। टैक्सी चालक भी आधे रास्ते तक की सवारी नहीं बैठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहन अग्रवाल, अल्मोड़ा ने कहा कि बेतालघाट से काफी संख्या में लोग दिल्ली जाते हैं, लेकिन सेवा बंद होने से दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। परिवहन निगम को व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।

विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज डिपो अल्मोड़ा ने कहा कि चालकों की तैनाती पर ठप सेवाओं का संचालन किया जाएगा। रिक्त पदों की जानकारी निगम मुख्यालय को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed