फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   roads closed

118 सड़कें अब भी बंद

Thu, 02 Jul 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 02 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
बारिश से कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। मलबा आने से गत दिवस बंद हुई जिले की आंतरिक 35 सड़़कों में से 17 सड़कें लोनिवि ने खोल दी हैं, लेकिन अब भी 18 सड़कें बंद चल रही हैं। वहीं गुरुवार को ग्वालाकोट के पास मलबा आने से अल्मोड़ा-सोमेश्वर मार्ग सायं के समय एक घंटे बंद रहा। बारिश से सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में आम मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को हालांकि बारिश थम गई। गत दिवस मलबा आने से बंद हुई 35 सड़कों में से 17 सड़कों से लोनिवि ने मलबा हटा दिया है और जिले की इन आंतरिक सड़कों में यातायात सुचारू हो गया है, जबकि अब भी 18 सड़कें बंद चल रही हैं। सड़कें बंद होने से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन सड़कों को खोलने का काम प्रगति पर है।
विज्ञापन


बारिश से सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के सकार गांव निवासी हरिराम पुत्र दन राम, बजेल गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी बलवंत राम, सुनाड़ी गांव निवासी रमेश राम पुत्र नैन राम, माला गांव निवासी पनुली देवी पत्नी नरेंद्र लाल, कौशल्या देवी पत्नी हरीश राम, मल्ला खोली गांव निवासी रेवती देवी पत्नी मोहन राम, जालधौलाड़ निवासी थापली देवी पत्नी पनी राम, जैंचोली निवासी खीम राम पुत्र प्रेम राम के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अल्मोड़ा-सोमेश्वर मार्ग में ग्वालाकोट के पास काफी मात्रा में बोल्डर और मलबा आ गया। जिससे यह सड़क सायं तीन बजे से चार बजे तक बंद रही। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बाद में लोनिवि ने मौके पर जेसीबी भेजी और मलबा हटाया गया। करीब चार बजे मार्ग में यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed