फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road safety awareness bike rally organised

Almora News: सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन

Thu, 15 Jan 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 15 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Road safety awareness bike rally organised
अल्मोड़ा। कोतवाली सोमेश्वर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी और कोतवाली चौखुटिया के प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में दोनों कोतवाली क्षेत्रों के पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रैली के दौरान वाहन चालकों और आम जनता को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। पुलिस जवानों ने नशे में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट पहनने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और स्टंटबाजी से बचने की सलाह दी। इसके अलावा, नाबालिगों को वाहन न चलाने की चेतावनी भी दी गई। रैली में लोगों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होने वाली चालानी कार्रवाई की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed