फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road Not In Good Condition

Almora News: एसएसजे परिसर की आंतरिक सड़क पर आवाजाही बनी खतरनाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Road Not In Good Condition
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की आंतरिक सड़क की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि परिसर के विधि संकाय से मुख्य परिसर को जोड़ने वाली आंतरिक सड़क दुर्घटना को दावत दे रही है। सड़कों पर कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गड्ढ़े बने हैं तो कई जगह सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त है। ऐसे में परिसर में वाहनों से आवाजाही करने वाले छात्रों और शिक्षकों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

परिसर की आंतरिक सड़क माल रोड और लोअर माल रोड को भी आपस में जोड़ती है, जिस पर वाहनों का खासा दबाव रहता है। बावजूद इसके इन आंतरिक सड़कों के सुधारीकरण के प्रयास विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं किए। सड़क की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व बनी सुरक्षा दीवार ढही
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर को जोड़ने वाले लिंक मार्ग की क्षतिग्रस्त दीवार 10 साल पूर्व ढह गई थी, जिसका किसी तरह कुछ समय पूर्व नवनिर्माण हुआ लेकिन फिर से दीवार ढह गई है, जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- सड़क की सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए बजट का इंतजार है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
प्रवीण सिंह बिष्ट, निदेशक, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed