फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road Having Pothholes

एक तो सड़क पहले ही तंग, उस पर भी आपदा की मार, चालक परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Road Having Pothholes
किलकोट में इस तरह से खतरा बनी है सड़क। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एक तो सड़क पहले ही तंग, उस पर आपदा की मार। इसी हालत से गुजर रहा है यहां अम्याड़ी मोटर मार्ग। किलकोट के पासतंग सड़क आपदा में ध्वस्त हो गई थी, लेकिन अब यह सड़क वाहन चालकों के लिए और भी खतरनाक बन गई है। लगातार सड़क की जमीन धंस रही है। जिस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह मोटर मार्ग दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है और इस सड़क पर एक दर्जन से अधिक टैक्सी वाहन चलते हैं, इसके अलावा निजी वाहन और दुपहिया वाहन अलग हैं। मार्ग को ठीक नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और सुबह शाम सैर करने वाले लोगों में भारी आक्रोश है। चालकों का कहना है कि तंग सड़क टूटने के कारण वाहन चलाने में भारी परेशानी हो रही है। रात्रि के वक्त यदि सावधानी नहीं बरती गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नीचे गहरी खाई है। इस मार्ग पर पहले भी कई वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने विभाग से तत्काल इस मोटर मार्ग को ठीक करने की मांग उठाई है। टैक्सी चालक पूरन पाल सिंह रावत का कहना है कि इस पुरानी सड़क की तो कम से कम सुध लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन

-इस सड़क पर चलने में अब भारी दिक्कतें हो रही हैं। सड़क पहले से ही तंग है। आपदा में सड़क भूस्खलन के कारण टूट गई थी, अब इसमें लगातार जमीन खिसक रही है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का इस मार्ग पर संचालन होता है। सावधानी नहीं बरती गई तो किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।-कनक रावत, टैक्सी चालक, खिरखेत
विज्ञापन

-अम्याड़ी मोटर मार्ग प्राचीन मोटर मार्ग है। लेकिन इस सड़क का आज तक सुधारीकरण नहीं हो सका है। सड़क काफी तंग है, जिस कारण पूर्व में यहां कई वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। किलकोट के पास सड़क अत्यधिक संवेदनशील है। विभाग को तत्काल इसे ठीक कर चालकों का राहत देनी चाहिए। -रवि पांडे, टैक्सी चालक, अम्याड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed