{"_id":"63d6959e7a4b9d82789bc0067df760f5","slug":"road-eccident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कौसानी (अल्मोड़ा)
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर मार्ग पर बिजोरिया बैंड के समीप ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बरेली के पटेल नगर का निवासी था। वह वोडाफोन कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद बाइक में आग भी लग गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बरेली के पटेल नगर, सी-616, निकट बालाजी मंदिर निवासी रमेश तिवारी का बेटा 25 वर्षीय अंकुर तिवारी वोडाफोन कंपनी में काम करता था। काम के सिलसिले में ही वह अक्सर बागेश्वर में रहता था। रविवार की शाम वह बाइक संख्या यूके 02-6090 में बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहा था। उसके पीछे दूसरी बाइक से उसका साथी बागेश्वर निवासी नीरज जोशी भी आ रहा था। लगभग पौने छ: बजे कौसानी से डेढ़ किमी दूर बिजोरिया बैंड पर अंकुर की बाइक असंतुलित होकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 04- 3729 के पिछले टायर के नीचे आ गई। हादसे में अंकुर की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
बताया जाता है हादसे के वक्त बाइक में आग भी लग गई थी। आग को स्थानीय लोगों ने बुझाया। कुछ ही देर बाद पीछे से नीरज भी वहां आ गया। नीरज ने ही उसकी शिनाख्त की। सूचना के बाद सोमेश्वर के थानाध्यक्ष केआर आर्या और कौसानी के थानाध्यक्ष जीएस बिष्ट मौके पर पहुंचे। दुर्घटनास्थल स्थल सोमेश्वर थाने के अंतर्गत आता है। पुलिस ने ट्रक चालक हरीश गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। एसडीएम नंदन सिंह नगन्याल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन