फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road Damaged in Ranikhet

Almora News: एनसीसी मैदान के पास धंस रही सड़क

Sun, 19 Mar 2023 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 19 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Road Damaged in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सत्र शुरू होने के बावजूद पर्यटन नगरी को जोड़ने वाली सड़कों की हालत नहीं सुधर सकी है। दो साल पहले अक्तूबर में आई दैवी आपदा ने जीवन रेखा मानी जाने वाली रानीखेत-हल्द्वानी सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कनवाड़ी की पहाड़ी के उपचार के लिए आपदा मद से राशि तक स्वीकृत नहीं हो सकी है। यहां एनसीसी मैदान के पास तीव्र मोड़ पर फिर से सड़क पर भूधंसाव हो रहा है, हालांकि विभाग ने दरार में डामर तो डाल दिया लेकिन नीचे से आधार मजबूत न होने के कारण सड़क धंसने का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन

नगर में ग्रीष्मकालीन पर्यटन के दौरान काफी भीड़ रहती है लेकिन सड़कों की स्थिति ठीक न होने के कारण कई बार पर्यटक कड़वे अनुभव लेकर लौटते हैं। यहां की जीवनरेखा मानी जाने वाली रानीखेत-हल्द्वानी सड़क भी क्षतिग्रस्त है। खैरना, भुजान, कनवाड़ी की पहाड़ी के पास स्थिति बहुत खराब है। बारिश होने पर वहां चट्टान से पत्थर तक गिरने लगते हैं। दो साल पहले 18 अक्तूबर को आई दैवी आपदा ने सड़क का आधा हिस्सा धंस गया था जिसे ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सड़क के किनारे कई स्थानों पर सुरक्षा दीवार ढह चुकी है। हालांकि विभाग ने मलबा हटाने का कार्य पूरा कर हाईवे को उस वक्त यातायात के लिए सुचारु कर दिया था लेकिन सड़कों की मरम्मत के लिए आपदा मद में भेजे गए पंद्रह करोड़ रुपये के प्रस्ताव को अभी मंजूरी नहीं मिल सकी है। नगर के पास ही एनसीसी मैदान के पास तीव्र मोड पर सड़क धंसने से बड़े हादसे का खतरा है। कुछ साल पहले इसका उपचार होने के बावजूद अब फिर से सड़क पर दरार पड़ने से दोबारा धंसाव शुरू हो गया है जबकि इस सड़क से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनसीसी मैदान के पास सड़क धंस रही है। उसकी दरारों को तैयार मिश्रित रसायन से भर दिया गया है। आधार मजबूत करने के लिए अधिक बजट की जरूरत है। धंसाव बढ़ा तो मोड़ की कटिंग की जाएगी। कनवाड़ी की पहाड़ी के उपचार के लिए आपदा मद से राशि स्वीकृत नहीं हो सकी। इसके उपचार के लिए डीएम भी गंभीर हैं। उन्होंने इसका डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद आपदा न्यूनीकरण के तहत डीपीआर बनाकर प्रस्ताव डीएम के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। -केएस बिष्ट, एई, लोनिवि, प्रांतीय खंड, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed