{"_id":"5827561b4f1c1b8553b3bf21","slug":"road-construction-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कफड़ा-तिपौला रोड के लिए 15 से आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कफड़ा-तिपौला रोड के लिए 15 से आमरण अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क बनाने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कफड़ा-तिपौला शेष तीन किमी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए कफड़ा-तिपौला रोड निर्माण समिति 15 नवंबर से फिर आमरण अनशन शुरू करेगी और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी करेगी।
विज्ञापन
समिति शेष मोटर मार्ग के निर्माण के लिए लंबे समय से आंदोलनरत है। समिति की बैठक में शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया गया। तोली में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से अवशेष मोटर मार्ग का काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कई बार आंदोलन किए गए, लेकिन कोई भी आश्वासन आज तक पूरे नहीं हुए हैं। इसी साल 20 मई और आठ सितंबर को समिति ने आंदोलन करने को लेकर शासन-प्रशासन को पत्र भेजे थे और 15 नवंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी थी, लेकिन किसी भी अधिकारी ने समिति और ग्रामीणों की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
अध्यक्ष बचे सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 नवंबर से प्रस्तावित आमरण अनशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। कहा कि जब तक अवशेष मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में बासवा नंद तिवारी, भवान सिंह, भूपाल सिंह अधिकारी, पदम सिंह, बसंती देवी, बीना देवी, कमला देवी, तारा देवी, रमेश सिंह, मीना देवी सहित तमाम लोग मौजूद थे।