{"_id":"5f3fed6e8ebc3e3d0713ec28","slug":"road-band-in-almora-almora-news-hld3941104137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की तीन ग्रामीण सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की तीन ग्रामीण सड़कें बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा जिले की तीन ग्रामीण सड़कें बंद
अल्मोड़ा। बारिश के दौरान जिले की तीन ग्रामीण सड़कों में मलवा आने से मोटरमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। पैसिया- मल्ला गरकोट, वल्मरा-गुदलेख, आटी-हनुमान मंदिर तीनों मोटरमार्गों में रात में बारिश के बीच मलबा आ गया। शुक्रवार सुबह से जेसीबी मलबा हटाने के कार्य में जुटी रही। देर शाम मलबा हटाकर तीनों मोटरमार्ग खोल दिए गए। पूरे दिन बंद रहे मार्ग से ग्रामिणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खैरना-रामनगर मोटरमार्ग आठवें दिन भी पूरी तरह बंद रहा। पिछले सप्ताह भूस्खलन होने से मोटरमार्ग पूरी तरह से बंद है। विभाग की ओर से मोटरमार्ग को सुचारु करने का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल मोटरमार्ग को 31 अगस्त तक बंद रखा गया है।
दो मकान क्षतिग्रस्त
बागेश्वर। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के भनार निवासी हयात सिंह पुत्र रत्न सिंह का मकान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से ध्वस्त हो गया। घटना बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे की है। वहीं मजखेत निवासी राधिका देवी पत्नी तेज राम का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रभावित परिवारों ने अन्यत्र शरण ले रखी है।
मैक्स वाहन की टक्कर से बिजली लाइन ध्वस्त
बागेश्वर। रवाईखाल क्षेत्र में मैक्स वाहन ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। लाइन टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पौने दस बजे मैक्स वाहन (यूके02टीए0331) की बिजली के पोल को टक्कर मारने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि चालक बिजली के तार के संपर्क में नहीं आया। बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मामले में यूपीसीएल के एसडीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कोतवाली में सूचना दे दी है।