फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rivadi Gandhera on the bust, 21 wreckage debris

रिवाड़ी गधेरा उफान पर, 21 घरों में घुसा मलबा 

Sun, 25 Jun 2017 10:06 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Jun 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
 Rivadi Gandhera on the bust, 21 wreckage debris
घरों में घुसे मलबे को हटाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 ग्राम पंचायत टटलगांव के रिवाड़ी गधेरे में शनिवार तड़के आए उफान से रिवाड़ी में अफरा-तफरी मच गई। गधेरे का पानी 21 घरों में घुस गया। गांव की पेयजल लाइन और पैदल रास्ते भी ध्वस्त हो गए हैं। घबराए ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। गधेरे का मलबा जनमिलन केंद्र और गांव के मैदान में भी जमा हो गया।  

विज्ञापन


ग्राम पंचायत टटलगांव के रिवाड़ी में शनिवार तड़के ढाई बजे रिवाड़ी गधेरे में आए उफान ने रिवाड़ी के ग्रामीणों को भयभीत कर दिया। जंगल में भारी बारिश के बाद उफनाए पानी गांव के 21 घरों में घुस गया। इससे घबराए ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर सुरक्षित स्थान पर शरण ली। गधेरे में आया मलबा और पानी जन मिलन केंद्र एवं खेल मैदान में भी घुस गया। गांव की पेयजल लाइन पूरी तरह से ध्वस्त होने से गांव में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। गांव के रास्ते क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। गधेरे का मलबा चौखुटिया-गैरसैंण राष्ट्रीय राजमार्ग में आने से कुछ देर के लिए मार्ग भी बंद रहा। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने सड़क का मलबा तुरंत हटा दिया था।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने गांव का मौका मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। 

रिवाड़ी निवासी जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह नेगी और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने पेयजल लाइन दुरुस्त करने के साथ ही गांव की सुरक्षा के लिए गधेरे के दोनों ओर तटबंध बनाने की मांग की है। नेगी ने बताया कि 27 मई को गधेरे में आए उफान से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन और रास्तों को काम चलाऊ ढंग से ठीक कर दिया गया था, लेकिन अब फिर गधेरे के उफान आने से स्थिति काफी बिगड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed