फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ritesh Booked Under Fraud In Khatima Kotwali

Almora News: रितेश ने खटीमा के पूर्व सैनिक से भी बेटे की सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर की साढ़े तीन लाख की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ritesh Booked Under Fraud In Khatima Kotwali
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर चार जिलों के लोगों से दो करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले रितेश पांडे के अपराधों की सूची लंबी होती जा रही है। रुद्रपुर में वकील से 72 लाख की ठगी सामने आने के बाद खटीमा में भी साढ़े तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने खटीमा कोतवाली पहुंचकर रितेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अल्मोड़ा पुलिस अब पीड़ित के बयान दर्ज कराने के लिए उसे यहां बुलाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर ठग रितेश पांडे के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। विवेचना अधिकारी दन्या के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया आरोपी रितेश ने खटीमा के एक पूर्व सैनिक से बेटे को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 3,50,000 ठगी की है, जिस पर केस दर्ज हुआ है। पूर्व सैनिक के मुताबिक उनके बेटे ने वर्ष 2014 में बीटेक किया और वह नौकरी की तलाश करने लगा। इसी बीच उनके चचेरे भाई ने सरकारी नौकरी दिलाने की बात कर रितेश से मिलवाया। हल्द्वानी स्थित उसके ऑफिस में सौदा तय हुआ। सौदे के मुताबिक नौकरी के लिए उन्हें रितेश को 7,00,000 रुपये देने थे। उसने आधी रकम एडवांस मांगी जो उसके खाते में डाल दी गई। लंबे समय बाद भी जब बेटे की नौकरी नहीं लगी तो वह फोन पर आरोपी से संपर्क करते रहे। कुछ समय बाद उसने अपना नंबर बंद कर दिया और पूर्व सैनिक के पैसे डूब गए। आरोपी के अल्मोड़ा पुलिस की पकड़ में आने के बाद पीड़ित ने बीते आठ दिसंबर को खटीमा कोतवाली में रितेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा पीड़ित के बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें जल्द यहां बुलाया जा सकता है। वहीं पुलिस आरोपी के साथी व पीड़ित के चचेरे भाई से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

जल्द हो सकती है पत्नी की गिरफ्तारी
अल्मोड़ा। ठगी में साथ देने वाली आरोपी की पहली पत्नी पिंकी को पुलिस जल्द गिरफ्तारी कर सकती है। पुलिस ने इसके संकेत दिए हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह ठगी का अधिकांश पैसा पत्नी के खाते में ट्रांसफर होना है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इस ठगी के कई रहस्यों से पर्दा उठने की संभावना है। पुलिस के मुताबिक रितेश ठगी का अधिकतर रुपया अपनी पहली पत्नी पिंकी के खाते में ट्रांसफर करता था। वह भी इस ठगी में उसके साथ शामिल थी। अब पुलिस इस ठगी के अन्य राज पता करने के लिए आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार ने कहा आरोपी से पूछताछ जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रितेश का चालक पहुंचा जम्मू
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगे गए अधिकतर लोग रितेश के चालक जैंती निवासी रवींद्र जोशी के संपर्क से इस झांसे में आए। आरोपी ने चालक की मदद से कस्तूरबा गांधी जैंती की शिक्षिका और उसके पुत्र से मिलकर क्षेत्र के 15 युवाओं से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। ठगी के पीड़ितों में लमगड़ा ब्लॉक के 14 और दन्या का एक युवक शामिल है। पुलिस चालक से पूछताछ करने के लिए उसके हल्द्वानी मुखानी स्थित आवास पहुंची लेकिन मायूसी हाथ लगी। थानाध्यक्ष दन्या ने कहा चालक अपने आवास पर नहीं मिला। उसकी लोकेशन जम्मू कश्मीर आ रही है। उसके जैंती व हल्द्वानी स्थित आवासों पर नोटिस चस्पा किया है। जल्द वह पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुआ तो उसकी गिरफ्तारी के प्रयास होंगे। संवाद
रामनगर के पांच लोगों ने भी किया अल्मोड़ा पुलिस से संपर्क
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में शातिर ठग रितेश की गिरफ्तारी के बाद उसके झांसे में आए अन्य जनपदों के लोग भी सामने आने लगे हैं। अल्मोड़ा पुलिस के अनुसार रामनगर के पांच लोगों ने भी उससे संपर्क किया है। रितेश ने उनके साथ भी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की है। थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार ने कहा कि उनसे फिलहाल फोन से संपर्क हुआ है। उन्होंने अभी पुलिस में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। कहा सभी पीड़ितों ने अभी ठगी की रकम नहीं बताई है।

आरोपी से पूछताछ जारी है। खटीमा में भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एक पूर्व सैनिक ने साढ़े तीन लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें अल्मोड़ा बुलाया जाएगा। रामनगर से भी पांच लोगों ने संपर्क किया है। उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी के चालक को पूछताछ के लिए नोटिस तामील किया है। आरोपी की पत्नी को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।
सुशील कुमार, विवेचनाधिकारी, थानाध्यक्ष, दन्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed