फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   rikroot in force

सीमाओं की सुरक्षा को 404 रिक्रूट थल सेना में शामिल

Tue, 03 May 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 03 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
rikroot in force
कसम परेड में भाग लेते रिक्रूट। - फोटो : अमर उजाला

सीमाओं की सुरक्षा को कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के 404 रिक्रूट थल सेना में शामिल हो गए। उन्हें रेजीमेंट के धर्मगुरुओं ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत कुमार भुइयां ने उन्हें देश सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने  मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान जवानों के अभिभावक भी मौजूद थे।

विज्ञापन


कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत कुमार भुइयां ने देश की सेवा के लिए सेना को उचित माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि रिक्रूटों को सेना में शामिल होकर हर कीमत पर देश की आन-बान और शान की रक्षा करनी होगी। धर्मगुरुओं ने रिक्रूटों को शपथ दिलाई। इस दौरान रिक्रूटों ने मार्च पास्ट और भव्य परेड का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर भुइयां ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।
विज्ञापन


इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया, कर्नल तुषार जोशी, कार्यवाह जीएसओ-1 मेजर एनके सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने रिक्रूटों के अभिभावकों से भी मुुलाकात की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रिक्रूट हुए सम्मानित
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर एके भुइयां ने बेस्ट ड्रिल के लिए ललित सिंह, फायरिंग के लिए राजेश सिंह, बीपीटी के लिए मनोज सिंह, पीएसओएटी के लिए मनोज बिष्ट तथा रिटर्न ओवरऑल के लिए सत्यम सिंह को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed