फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Revolutionary workers sitting on hunger strike for 72 hours

72 घंटों के लिए अनशन पर बैठे उक्रांद कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Revolutionary workers sitting on hunger strike for 72 hours
अल्मोड़ा स्थित चौघानपाटा गांधी पार्क में आमरण अनशन पर बैठे उक्रांद के भानु प्रकाश जोशी और अन्य क? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भानु प्रकाश जोशी ने जन सरोकार की नौ सूत्री मांगों के लिए शनिवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। वह यहां गांधी पार्क में 72 घंटों के लिए अनशन पर बैठ गए। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे उक्रांद के विस क्षेत्र प्रभारी भानु ने कहा कि उक्रांद ने पहले भी अल्मोड़ा विधानसभा और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दे उठाकर ज्ञापन सौंपे, लेकिन जनता के उत्थान के लिए उठाए गए मुद्दों की प्रशासन ने लगातार अनदेखी की, लेकिन अब वह चुप नहीं बैठेंगे। भू-कानून, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज संचालित करने, जिला अस्पताल और बेस में जल्द आईसीयू शुरू करने, ऑक्सीजन की उचित उपलब्धता, विभागों में तकनीशियनों की स्थायी नियुक्ति, खत्याड़ी ग्राम सभा में वर्षों से जारी पेयजल संकट को दूर करने, लोअर मालरोड से शराब का गोदाम हटाने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर वह सुबह 10:30 बजे से अनशन पर बैठ गए। जोशी ने भैंसियाछाना, कसून, सल्ला और पेटशाल के लोगों को उनके क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक, अस्पताल की सुविधा देने, बख, भुल्यूड़ा, बिरोड़ा, सरकार की आली, भाग शैलमुठ, सिकुड़ा, खूंट, माल, तलाड़बाड़ी, बड़सीमी लोधिया, ज्योली, लिंगुणता, चितई, चनोली आदि गांवों में बिजली, पानी की समस्या सुलझाने की भी मांग उठाई। इस मौके पर उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह बनौला, दिनेश जोशी, गिरीश गोस्वामी, प्रमोद जोशी, पंकज चन्याल, गिरीश साह, मुमताज कश्मीरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed