फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Review meeting held for operation of e-office

Almora News: ई-ऑफिस के संचालन के लिए हुई समीक्षा बैठक

Sat, 14 Feb 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 14 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Review meeting held for operation of e-office
अल्मोड़ा। 25 सूत्री कार्यक्रम व ई-ऑफिस के संचालन के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनमें विशेष कार्ययोजना बनाकर तेजी लाएं। लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि का नियमित अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रावलियों का संचालन, पत्राचार, अभिलेखों का संधारण तथा अनुमोदन की प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल माध्यम से की जाए। वहां परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed