फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Revenue worksmen on strike

राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप

Mon, 12 Mar 2018 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 12 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Revenue worksmen on strike
प्रदर्शन करते राजस्व कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

 तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के बैनर तले राजस्व कर्मियों की कलमबंद हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते कामकाज ठप पड़ा है। हड़ताली राजस्व कर्मियों ने अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

विज्ञापन


आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय के बाद भी प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने नायब तहसीलदार के पदों पर डीपीसी करने की मांग की। उन्होंने सरकार के उदासीन रवैये पर नाराजगी जताई। धरने पर मंडल अध्यक्ष कमाल असरफ, संरक्षक राजेंद्र गिरी, तहसील अध्यक्ष बलवंत देवली, कौशल चौहान, हेम पांडे, राकेश कुमार, अर्जुन सिंह, भुवन तिवारी, विनीता मेर, महेंद्र, पूरन राना आदि बैठे।
विज्ञापन


इधर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने आंदोलनकारियों को शासन स्तर पर सकारात्मक वार्ता कराने का आश्वासन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महामंत्री कांग्रेस हर्ष कनवाल, पंकज वर्मा ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed