फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Revenue Sub Inspector sent investigation report to CJM

राजस्व उप निरीक्षक ने सीजेएम को भेजी जांच रिपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Revenue Sub Inspector sent investigation report to CJM
अल्मोड़ा। आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनके दो साथियों के खिलाफ जागेश्वर धाम में अभद्रता और गालीगलौच के आरोप में मुकदमा दर्ज है। राजस्व उपनिरीक्षक कोटुली ने मामले की जांच कर रिपोर्ट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय को भेज दी है। राजस्व उपनिरीक्षक ने सांसद के दोनों साथियों से फोन पर संपर्क किया, लेकिन वे बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते शनिवार को आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप अपने साथियों के साथ जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान सांसद और उनके साथियों मोहन राजपूत, सुनील अग्रवाल ने मंदिर समिति के प्रबंधक और पुजारियों के साथ गालीगलौच और अभद्र व्यवहार किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। इसके बाद जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति समेत मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग सांसद और उनके साथियों के विरोध में आ गए हैं। सामाजिक और राजनैतिक संगठनों ने भी इस कृत्य की मुखालफत की। इस मामले में मंदिर कमेटी के प्रबंधक भगवान भट्ट ने सासंद और उनके दोनों साथियों के खिलाफ राजस्व उपनिरीक्षक कोटुली के यहां धारा 188 और 504 में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस मामले की जांच कोटुली के राजस्व उप निरीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट कर रहे हैं। उन्होंने इस प्रकरण की जांच में मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि भगवान भट्ट समेत कुल 11 लोगों के बयान दर्ज किए। राजस्व उप निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि सांसद के साथी मोहन राजपूत और सुनील अग्रवाल को फोन कर घटना को लेकर बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचने को कहा गया, लेकिन वे दोनों बयान दर्ज कराने यहां नहीं पहुंचे। सांसद से संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed