फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Restricted use of plastic

धौलछीना में पॉलिथीन, प्लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित

Tue, 11 Apr 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना (अल्मोड़ा)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना (अल्मोड़ा)।  Updated Tue, 11 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Restricted use of plastic
d

धौलछीना (अल्मोड़ा)। व्यापार मंडल धौलछीना की बैठक में कस्बे को स्वच्छ बनाने के लिए व्यापारियों, लोगों से सहयोग का आह्वान किया गया। व्यापार मंडल ने धौलछीना में प्लास्टिक, पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया है। कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने की अपील की है।      

विज्ञापन


व्यापारियों ने धौलछीना की पेयजल समस्या, कूड़ा निस्तारण की समस्या रखी। लाइसेंस बनवाने के लिए खाद्य निरीक्षक शिविर लगाने, जिला पंचायत से कूड़ेदान उपलब्ध करवाने, बाजार में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाने, सीसी टीवी लगवाने, हाइटेक शौचालय बनाने की मांग संबंधी प्रस्ताव पारित किए।
विज्ञापन


तय हुआ कि डीएम से मिलकर उन्हें समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। सभी होटल व्यवसायियों से बाहर से आने वाले यात्रियों को शुद्ध, ताजा भोजन परोसने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने को कहा गया। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने चार कूड़ेदान व्यापार मंडल को प्रदान दिए और जल्द ही धौलछीना बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने धौलछीना व्यापार मंडल के कार्य, सफाई व्यवस्था की सराहना की। मुख्य सलाहकार अनूप कुमार गुप्ता ने जीएसटी की जानकारी दी। प्रताप जीना ने संचालन किया। बैठक में जिला व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री मनीष जोशी, जिला उपाध्यक्ष दीप लाल शाह, जिला मंत्री दीप जोशी, शरद अग्रवाल, कमल बिष्ट, नरेंद्र वर्मा, व्यापार मंडल धौलछीना के अध्यक्ष दरवान सिंह रावत, सचिव चंदन सिंह महरा, किरन महरा आदि थे।      
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed