फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Resistance to the integration of the garden and agriculture department

उद्यान और कृषि विभाग के एकीकरण का विरोध

Mon, 22 May 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Mon, 22 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन

 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उद्यान और कृषि विभाग के एकीकरण के फैसले का विरोध किया है। पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितयां फल उत्पादन के अत्यंत अनुकूल हैं, हर साल लाखों मीट्रिक टन फलों का उत्पादन होता है, किसानों की आर्थिक स्थित सुदृढ़ करने में उद्यान विभाग का अहम योगदान है। कहा कि एकीकरण करने के बजाए उद्यान विभाग के पुनर्गठित ढांचे को हिमाचल की तर्ज पर विकसित किया जाए।

विज्ञापन


उद्यान मंत्री को भेजे ज्ञापन में संयुक्त परिषद पदाधिकारियों का कहना है कि उद्यान विभाग पर्वतीय क्षेत्र की अर्थ व्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। फलों की निरंतर बढ़ती मांग के सापेक्ष आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए उद्यान विभाग के विस्तार की जरूरत है।
विज्ञापन


बागवानी को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाना चाहिए।  कहा कि दोनों विभागों का एकीकरण करने के बजाए उद्यान विभाग के पुनर्गठित ढांचे को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर विकसित किया जाए। यदि ऐसा होता है तो उद्यान विभाग प्रदेश का महत्वपूर्ण विभाग बन सकता है। अध्यक्ष ध्रुव चंद्र सिंह रौतेला का कहना है कि उद्यान एवं कृषि विभाग का एकीकरण होने से विभागों के कार्य अलग हो जाएंगे। कर्मियों की वरिष्ठता में अंतर आ जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह, मंत्री कुंदन सिंह बिष्ट, प्रमुख प्रवक्ता आरएस मनराल आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed