{"_id":"56e9a6714f1c1b4d6b8b4969","slug":"residential-university-classes-will-start-from-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय विवि में जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय विवि में जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति और आवासीय विवि के ओएसडी प्रो.एचएस धामी ने कहा कि अल्मोड़ा में खुलने जा रहे आवासीय विश्वविद्यालय में कक्षाएं इस साल जुलाई से शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि नए विवि का एक्ट पास हो चुका है। विधान भी बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि नए विवि में स्कूल ऑफ परफॉरमिंग आर्ट विभाग भी खोला जाएगा। जिसके अंतर्गत अभिनय और संगीत का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रो.धामी ने कहा कि नए विवि का एक्ट पास हो चुका है और विधान भी बनकर तैयार हो चुका है और जुलाई से उदय शंकर नाट्य अकादमी के भवन में फिलहाल कुछ कोर्स प्रारंभ कर दिए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि काम शुरू करने के लिए शासन से बजट भी शीघ्र मिल जाएगा। नए विवि में कुमाऊं की संस्कृति, आर्ट, हेरिटेज के साथ ही संगीत और अभिनय से संबंधित कोर्स भी शुरू किए जाएंगे और इन सब पर शोध कार्य भी होंगे। इसके लिए नए विवि के अंतर्गत स्कूल ऑफ परफॉरमिंग आर्ट विभाग भी खोला जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा फूड टेक्नोलॉजी, पर्यटन, औद्यानीकरण, कृषि और बागवानी से संबंधित शोध कार्य भी किए जाएंगे। यारसा गंबू सहित कई महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियों को लैब में तैयार करके उनके दोहन को भी सीमित करने का प्रयास किया जाएगा और गुजरात की तरह अमूल के पैटर्न पर काश्तकारों को भी इस सबका लाभ मिल सकेगा। प्रो. धामी ने यह भी बताया कि नए विवि में कला, संस्कृति और संगीत से संबंधित कोर्स आदि शुरू करने के लिए स्थानीय रंगकर्मियों आदि से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नए विवि के लिए अल्मोड़ा के निकट फड़का में भूमि चिन्हित की गई है।
विज्ञापन