फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Reservation not accepted in promotion

पदोन्नति में आरक्षण के विरुद्ध कर्मचारियों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Reservation not accepted in promotion
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में पदोन्नति के खिलाफ आयोजित धरने में नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में प्रांतीय आह्वान पर उत्तराखंड जनरल ओबीसी एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने दिन में ग्यारह बजे से एक बजे तक गांधी पार्क में धरना दिया। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण उन्हें स्वीकार्य नहीं है। इसे समाप्त कर ही कर्मचारी चुप बैठेंगे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में जिला मुख्य संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सचिव पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि शासन को तत्काल पदोन्नतियां बहाल करनी चाहिए। 20 दिसंबर को आरक्षण के विरोध में आक्रोश रैली प्रस्तावित है। 20 दिसंबर को कर्मचारी सायं 3:30 बजे चौघानपाटा में एकत्र होंगे। इसके बाद मालरोड, मिलन चौक, लाला बाजार, कारखाना बाजार, थाना बाजार होते हुए चौघानपाटा तक आक्रोश रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता मनोज लोहनी ने और संचालन जिला महासिचव दिगंबर फुलोरिया ने किया। धरने पर मुकेश चंद्र जोशी, गोविंद सिंह रावत, गंगा सिंह बगडवाल, बलवीर सिंह, दीपक चंद्र पांडे, प्रहलाद सिंह, ललित मोहन, योगेंद्र सिंह, भुवन पांडे, संजय पाठक, प्रवेश चंद्र जोशी, मनोज लोहनी, दीप चंद्र तिवारी, सुरेश चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह, नवीन चंद्र तिवाड़ी, गोविंद सिंह बिष्ट, रमेश सिंह नयाल, पीएस बोरा समेत कई विभागों के कर्मचारियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed