फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Resentment among villagers against land mafia, effigy burnt

Almora News: भू माफिया के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, पुतला फूंका

Sun, 19 Mar 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Resentment among villagers against land mafia, effigy burnt
भू माफियाओं का पुतला जलाते फलसीमा के ग्रामीण।
अल्मोड़ा। नगर के पास फलसीमा गांव में जमीन खरीद का मामला तूल पकड़ने लगा है। ग्रामीणों ने भू माफिया का पुतला फूंकते हुए जमीन खरीद की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। आरोप लगाते लगाया कि भू माफिया ने गांव के कुछ लोगों को प्रलोभन देकर जबरन उनसे गोल खाते की जमीन खरीदी है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे से लगी उनकी जमीन को मुख्य सड़क से दो किमी दूर दिखाकर राजस्व विभाग को भी चूना लगाया गया है। बताया कि वे किसी भी कीमत में अपनी जमीन को भू माफिया के हवाले नहीं करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को फलसीमा के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं गांव में एकत्र हुए और उन्होंने गांव में हुई जमीन खरीद का विरोध करते हुए भू माफिया का पुतला फूंका। यहां हुई बैठक में प्रधान जसवंत सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके गांव की जमीन पर भू माफिया की नजर है। बीते सात माह में कुछ भू माफिया ने फर्जी तरीके से गांव के कुछ लोगों को प्रलोभन देकर सैकड़ों नाली जमीन खरीदी है। गोल खाते की जमीन पर फर्जी तरीके से कब्जा किया जा रहा है। उनकी उपजाऊ भूमि को बंजर और हाईवे से लगी भूमि को इससे दूर दिखाकर रजिस्ट्री की गई है। ऐसा कर माफिया ने राजस्व विभाग को भी चूना लगाया है।
विज्ञापन

माफिया अगल-अलग हिस्सों में भूमि खरीद रहे हैं ताकि आसपास भूमि वाले लोगों पर भविष्य में दबाव बनाकर उनकी भूमि पर भी आसानी से कब्जा किया जा सके। ऐसे में उनमें दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में भुवन सिंह, कलावती बिष्ट, मंजू बिष्ट, पदमा देवी, दिवान सिंह, विनोद सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, नीरा बिष्ट, आनंदी देवी, रश्मि, विजय आर्या सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भू माफिया के वर्चस्व को रोकना जरूरी : उपपा
भू माफिया के खिलाफ हमेशा मुखर रहने वाले उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी को भी ग्रामीणों ने बुलाया। तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा ही नहीं पूरे प्रदेश में भू माफिया का वर्चस्व बढ़ गया है जिसे रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फलसीमा में जिस तरह हाईवे से लगी जमीन को इससे दूर दिखाकर रजिस्ट्री कराई गई है, इससे साफ है कि इस पूरे मामले में सफेदपोश और अधिकारी भी संलिप्त हैं। बताया यदि माफिया पर समय रहते नकेल नहीं कसी गई तो ग्रामीणों को अपनी जमीन से हाथ धोना पड़ेगा।

डीएम ने एसडीएम को दिए हैं जांच के आदेश
अल्मोड़ा। ग्रामीणों की शिकायत के बाद डीएम वंदना सिंह ने कुछ दिन पूर्व इस पूरे मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। अब सभी को बेसब्री से जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed