फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Resentment against teachers, SSJ campus closed

शिक्षकों के खिलाफ आक्रोश, एसएसजे परिसर बंद कराया

Sat, 10 Mar 2018 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 10 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Resentment against teachers, SSJ campus closed
एसएसजे परिसर बंद कराया - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने परिसर के कुछ विभागों में शिक्षकों पर कक्षाओं में नहीं आने का आरोप लगाते हुए शनिवार को परिसर बंद करा दिया। उन्होंने परिसर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शिक्षकों पर छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्राओं के लिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप भी लगाया और परिसर प्रशासन का पुतला फूंका। छात्रों के हंगामे को देखते हुए परिसर प्रशासन ने पुलिस बुला ली। छात्रों की पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। बाद में परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी से हुई वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


 छात्रसंघ सचिव आशीष पंत के नेतृत्व में शनिवार सुबह छात्रसंघ पदाधिकारी कालेज पहुंचे और परिसर के कुछ विभागों में शिक्षकों के नहीं पहुंचने और छात्रसंघ पदाधिकारियों समेत छात्राओं से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए परिसर के कुलानुशासन से वार्ता की, लेकिन परिसर प्रशासन द्वारा छात्रों को सकारात्मक जवाब नहीं मिलने से छात्रों में आक्रोश भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों की कर्मचारियों के साथ भी नोकझोंक हुई। नाराज छात्रसंघ पदाधिकारियों ने परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों ने परिसर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और परिसर प्रशासन का पुतला फूंकने के बाद परिसर भी बंद करा दिया। छात्रों के हंगामे को देखते हुए परिसर प्रशासन ने इस दौरान पुलिस बुला ली, जिससे छात्रों में रोष और बढ़ गया।

इस दौरान पुलिस के साथ भी छात्रों की नोकझोंक हुई। बाद में परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने पुलिस की मौजूदगी में शिक्षकों और छात्र नेताओं से वार्ता करते हुए शिक्षकों से समय पर पहुंचने और छात्रों से भी नियमित रूप से कक्षाओं में आने को कहा। इसके बाद छात्र नेता शांत हुए। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, उपसचिव दीपक कनवाल के अलावा धीरज गैलाकोटी, कमल कोरंगा, मयंक सिंह मटियानी, ललित सतवाल समेत कई छात्र मौजूद रहे। 
 
शिक्षकों ने कहा नाम सार्वजनिक करें 

एसएसजे परिसर में छात्रसंघ पदाधिकारियों के हंगामे और आरोपों से शिक्षक भी नाराज दिखे। शिक्षकों का कहना था कि सभी शिक्षकों को इसमें शामिल करना गलत है। छात्र नेताओं को ऐसे शिक्षकों का नाम सार्वजनिक करना चाहिए जो परिसर में नहीं पढ़ा रहे हैं। 


छात्रों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। उनसे वार्ता के बाद तय हुआ है कि छात्र भी कक्षाओं में नियमित पहुंचेंगे और शिक्षकों को भी समय पर कक्षाओं में पहुंचने के लिए कहा गया है। प्रो. आरएस पथनी, परिसर निदेशक, कुविवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed