{"_id":"9a0c6f645e767a281107f0252e80a3ed","slug":"remind-fair-food-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते गल्ले की दुकानों से खाद्यान्न दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते गल्ले की दुकानों से खाद्यान्न दिलाएं
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में महिलाओं के शिष्टमंडल ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और सस्ते गल्ले की दुकानों से खाद्यान्न दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर क्षेत्र में पिछले दो माह से सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन वितरित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
सरकार डिजिटल भारत की बात कर रही है, लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का निराकरण नहीं हुआ है तो क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। शिष्टमंडल में पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के अलावा तनुजा जोशी, पूजा आर्या, हिना खान, गणेश पांडे, विमला आर्या, अनुराधा पांडे, रुही, भगवती, कल्पना पांडे, ममता रावत, सुनीता, आनंदी मेहरा, इंदिरा तिवारी, ममता मेहता, संजय कुमार, ब्रह्मानंद डालाकोटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन