{"_id":"613124ca8ebc3e7a240433ba","slug":"remembering-the-freedom-fighters-of-bauraro-valley-on-martyrs-day-almora-news-hld4366280190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दिवस पर बौरारो घाटी के स्वतंत्रता सेनियों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दिवस पर बौरारो घाटी के स्वतंत्रता सेनियों को किया याद
विज्ञापन
शहीद स्मारक चनौदा पर ध्वज फहराते स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नी और आश्रित। (संवाद)
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। चनौदा शहीद स्मारक पर शहीद दिवस समारोह के अवसर पर बौरारो घाटी के शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि घाटी क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पदचिन्हों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सुबह स्कूली बच्चों ने चनौदा क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली। इसमें महात्मा गांधी इंटर कालेज, बालिका हाईस्कूल आदि स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के 58 स्वतंत्रता ग्राम सेनानियों ने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की बाजी लगा दी। बौरारो घाटी के स्वतंत्रता सेनानियों ने क्षेत्र में आजादी की अलख जगाई। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष कमलेश पांडे समेत काफी संख्या में लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र बाराकोटी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष महिपाल भाकुनी, गांधी आश्रम चनौदा के मंत्री धन सिंह परिहार, ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, कृष्ण सिंह बिष्ट, हरीश भाकुनी, राजू भट्ट, कैलाश जोशी आदि शामिल हुए। संचालन बालम भाकुनी ने किया। भाजपा कार्यकर्ता भी शहीद स्मारक पहुंचे और स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी, मंत्री चंदन बिष्ट, भूपाल मेहरा, उमेश मेहरा, प्रकाश भंडारी, कैलाश बोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों और आश्रित सम्मानित
सोमेश्वर। शहीद स्मारक पर हुए कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धनी बोरा पत्नी स्व. नर सिंह बोरा, कौशल्या जोशी पत्नी प्रयाग दत्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की आश्रित लक्ष्मी देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बौरारो के अध्यक्ष महिपाल सिंह भाकुनी,सचिव कुंवर भाकुनी और तहसीलदार अक्षय भट्ट भी मौजूद रहे। संवाद