फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Remembering Sumitranandan Pant on 119th Birth Anniversary

119 वीं जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को किया याद

Mon, 20 May 2019 11:21 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 20 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Remembering Sumitranandan Pant on 119th Birth Anniversary
अल्मोड़ा में सुमित्रानंदन पंत जयंती पर हुए कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : amar ujala
 प्रसिद्ध कवि सुुमित्रानंदन पंत को 119वीं जयंती पर याद किया गया। कलक्ट्रेट के समीप स्थित पार्क में उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उत्तराखंड भाषा संस्थान के अंतर्गत अल्मोड़ा में पं. सुमित्रानंदन पंत शोध संस्थान की स्थापना करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन



विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि कविवर पंत ने अपनी रचनाओं में प्रकृति का चित्रण किया और समाज को दिशा दी। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि कहा कि पंत पार्क को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने अल्मोड़ा में पं. सुमित्रानंदन पंत शोध संस्थान की स्थापना करने की मांग उठाई। रेडक्रॉस प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष किशन गुरुरानी ने सभी का आभार जताया। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, साहित्यकार डॉ. रमेश चंद्र पांडे राजन, लीला खोलिया, अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद डंगवाल, प्रताप सत्याल, आनंद ऐरी, सभासद अमित साह, हेम चंद्र तिवारी, तरन्नुम बी, दीप्ति सोनकर, मनोज वर्मा, एलके पंत, गोपाल चौहान, पूरन रौतेला, ईओ श्यामसुंदर प्रसाद, डॉ. दीपांकर डेनियल आदि थे। 
विज्ञापन


 होली हंस पब्लिक स्कूल नरसिंहबाड़ी में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्यकार कपिलेश भोज ने छात्र-छात्राओं से श्रेष्ठ पुस्तक और पत्रिकाओं का अध्ययन करने का आह्वान किया। संचालन निर्मला तड़ागी ने किया। कार्यक्रम में मनोरमा बिष्ट, प्रबंधक पान सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्या पुष्पा बिष्ट, रमा थापा आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed