{"_id":"5f79ff0b8ebc3e9bc104912a","slug":"remembered-victor-mohan-joshi-on-death-anniversary-almora-news-hld399287954","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी को 80वीं पुण्य तिथि पर किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी को 80वीं पुण्य तिथि पर किया याद
विज्ञापन
महिला अस्पताल अल्मोड़ा में स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित क?
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वरिष्ठ पत्रकार स्व. विक्टर मोहन जोशी को उनकी 80 वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। इस मौके पर एनटीडी स्थित कब्रिस्तान में उनकी समाधि और महिला चिकित्सालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने लोगों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
शहर के विभिन्न संगठनों के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने एनटीडी स्थित उनकी समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए विक्टर मोहन जोशी ने अपनी जान की परवाह नहीं की। पूरा जीवन देश को आजादी दिलाने में समर्पित कर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में 26 मई 1930 को झंडा सत्याग्रह का नेतृत्व और कुमाऊं मंडल में स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने में विक्टर मोहन जोशी ने अहम भूमिका निभाई। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी विक्टर मोहन जोशी की ओर से स्वतंत्रता आंदोलन में दिए योगदान को सराहा। पादरी रोबिंसन दास ने बाइबिल का पाठ कर प्रार्थना भी की। बाद में महिला अस्पताल में भी विक्टर मोहन जोशी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में किशन गुरुरानी, गिरीश धवन, रैमजे इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीटी विल्सन, कन्हैया कुमार, नूर अकरम खान, रोबिन मनोज भंडारी, मुकेश नेगी, सौरभ वर्मा, पंकज कांडपाल, सोनू मटियानी, राहुल, पादरी पंकज मैसी, अनिल डी सिंह, संजय सिंह, डीके पाल, एके पाल, पनीराम आदि मौजूद रहे।