फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Remembered the martyrs of Deoghat

देघाट के शहीदों को याद किया

Sun, 19 Aug 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  देघाट (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  देघाट (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 19 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Remembered the martyrs of Deoghat
शहीद स्मारक देघाट में पुष्पचक्र अर्पित करते केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला
देश की आजादी के लिए जान देने वाले देघाट के शहीदों की शहादत दिवस पर भाजपा और कांग्रेस के बीच की खाई साफ उभर कर सामने आई। भाजपा ने शहीद स्मारक तो कांग्रेस ने देघाट बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इन सभाओं में शहीदों को याद करने के अलावा दोनों ही दल के नेताओं ने एक दूसरे के दल पर आरोपों की बौछार करने से भी परहेज नहीं किया। 
विज्ञापन


देघाट में हरिकृष्ण उप्रेती और हीरामणि बडौला भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 19 अगस्त को देघाट में शहीद हुए थे। इन्हीं क्रांतिकारियों की याद में देघाट में शहीद स्मारक पर पहले पुष्पांजलि अर्पित करने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के नेतृत्व में भाजपाई पहुंचे। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि देघाट में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय जल्द अस्तित्व में आएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ शहीद दिवस मनाया। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में देघाट के हरिकृष्ण उप्रेती और हीरामणि बडौला ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। देघाट में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय जल्द अस्तित्व में आएगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, मंडल अध्यश भीम सिंह, हृदयेश महरा, हंसा नेगी, नीमा बंगारी, राधारमण उप्रेती, ललित रावत, तारा दत्त, महेश्वर सिंह महरा, रामानंद अग्रवाल, महेश ढौंडियाल, हेमा ढौंडियाल, अशोक तिवारी  आदि मौजूद थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्षेत्रीय दल उक्रांद कार्यकर्ता शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने तक सीमित रहे।      
विज्ञापन


कांग्रेस ने देघाट बाजार में की जन सभा
देघाट (अल्मोड़ा)। शहीद स्मारक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता ने अमर शहीदों और पूर्व प्रधानमंत्री अटल
बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद स्मारक से कुछ दूरी पर देघाट बाजार में आयोजित जनसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकारों को हर मोर्चे पर विफल बताया।  राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने भेलीपार गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए सांसद निधि से एक लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। यूथ कांग्रेस प्रदेश  अध्यक्ष  विक्रम रावत, ब्लाक प्रमुख आनंदी कत्यूरा, गंगा पंचोली, रमेश नेगी, कुवर सिंह कठायत, प्रयाग शर्मा, प्रताप सिंह मनराल, दीवान सिंह भेसोड़ा, विशन राम, महेंद्र बंगारी, विजय उनियाल, सुंदर लाल वर्मा, भूपाल कंत्यूरा, त्रिलोक बेलवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed