{"_id":"63f0cc6687b9ec1c80037177","slug":"relly-will-be-orgnised-almora-news-c-8-1-56550-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: पेंशन बहाली की मांग पर शिक्षा कर्मियों की हल्द्वानी में होगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: पेंशन बहाली की मांग पर शिक्षा कर्मियों की हल्द्वानी में होगी रैली
Sat, 18 Feb 2023 06:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एजुुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक सीईओ कार्यालय में हुई। इस दौरान कर्मियों ने अपनी समस्याओं के साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाए जा रहे आंदोलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से 19 और 26 फरवरी को हल्द्वानी चलो मुहिम के तहत विशाल रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों ने ऑनलाइन कार्यों में आ रही समस्याओं और नए कर्मियों को ऑनालइन कार्यों का प्रशिक्षण देने की मांग कर विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन देने की बात कही। कहा कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र पाठक, प्रधान सहायक पंकज जोशी, वरिष्ठ सहायक सुमित कनवाल से संपर्क किया जा सकता है। बैठक का संचालन मुकेश चंद्र जोशी ने किया। यहां धीरेंद्र कुमार पाठक, श्याम सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह बोरा, मोहित कुमार पांडे, जीवन सिंह बिष्ट, सुमित कनवाल, दुर्गा सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।