फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Reduction in the speed of glaciers sliding back

ग्लेशियरों के पीछे खिसकने की गति में आई कमी

Tue, 21 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला दीप जोशी/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला दीप जोशी/ अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
पिछले दस सालों में ग्लेशियरों के पीछे खिसकने की गति कम हुई है। जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान के वैज्ञानिकों के अध्ययन के मुताबिक करीब दस साल पहले कुमाऊं का प्रसिद्ध मिलम ग्लेशियर 18 मीटर प्रति वर्ष की गति से पीछे खिसक रहा था लेकिन अब यह गति घटकर नौ मीटर प्रति वर्ष पहुंच गई है। इसी तरह प्रसिद्ध गंगोत्री ग्लेशियर के पीछे खिसकने की गति में भी कमी आई है। वैज्ञानिक इसे पर्यावरण की दृष्टि से अच्छा संकेत मान रहे हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में स्थित मिलम ग्लेशियर कुछ साल पहले तक तेजी से पीछे खिसक रहा था। जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान के वैज्ञानिक पिछले कई सालों से इस ग्लेशियर की स्थिति के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। वैज्ञानिकों के दल का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक किरीट कुमार के मुताबिक वर्ष 2000 के बाद दो-तीन वर्षों के दौरान मिलम ग्लेशियर के पीछे खिसकने की गति 18 मीटर प्रति वर्ष तक रिकार्ड की गई थी लेकिन पिछले दो-तीन सालों में यह गति कम होकर नौ मीटर प्रति वर्ष तक आ गई है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में स्थित नेवला, छीपा और लापा ग्लेशियरों पर भी अध्ययन किया जा रहा है लेकिन इसके परिणाम कुछ समय बाद सामने आएंगे।
विज्ञापन


जीबी पंत संस्थान के वैज्ञानिक पिछले कई सालों से  गंगोत्री ग्लेशियर पर भी अध्ययन कर रहे हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक किरीट कुमार ने बताया कि 2004-05 के दौरान गंगोत्री ग्लेशियर 12 मीटर प्रति वर्ष की दर से पीछे खिसक रहा था। वर्तमान में यह गति 11 मीटर प्रति वर्ष आ गई है। उन्होंने बताया कि गंगोत्री ग्लेशियर का दायां किनारा हर साल टूटकर पीछे जा रहा है। गंगोत्री ग्लेशियर के ऊपर स्थित कुछ छोटे ग्लेशियरों का पानी बहकर नीचे की तरफ आता है। प्रारंभिक तौर पर गंगोत्री ग्लेशियर के दाएं हिस्से के टूटने की यही वजह मानी जा रही है। हालांकि इस पर अध्ययन जारी है। किरीट कुमार के अनुसार गंगोत्री में पानी का फ्लो पिछले कई साल से सामान्य बना हुआ है। इसमें उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed